सौरई खुर्द में मैच से पहले एक दूसरे के सामने खड़े खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
- फोटो : एम्स में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण व तम्बाकू निषेध पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
रधवापुर व केसरिया टीम के बीच शुक्रवार को केएसपीएम (करनपुर सौंरई प्रीमियर लीग ) क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर रधवापुर के कप्तान अंकुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
टीम की ओर से ओपनर दीप सिंह व मोहित ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शानदार 103 रन की साझेदारी की। दीप सिंह ने पांच छक्के व दो चौकों की मदद से 55 रन बनाए।
वहीं, मोहित ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। रधवापुर ने तीन विकेट के नुकसान पर 12 ओवर में 188 रन का बड़ा लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। जवाब में केसरिया टीम सात ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रधवापुर ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेशकर लिया।
शानदार प्रदर्शन के लिए दीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान त्रिभुवन त्रिपाठी, गुड्डू पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को स्थानीय बाजार होने के कारण कोई मैच नहीं होगा। अगला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।