फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुष्पेंद्र ने शुरू से पकड़ी रफ्तार, विनोद पीछे ही रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में ही 2400 वोटों ली बढ़त, फिर चक्र दर चक्र चढ़ता गया अंतर का ग्राफ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। देश के सबसे युवा सांसद बनकर इतिहास रहने वाले सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र ने मतगणना के पहले चक्र से ही रफ्तार पकड़ ली थी। 2400 वोटों की बढ़त के साथ जो साइकिल चली तो फिर विजय श्री हासिल करके ही रुकी। हालांकि, आखिरी के पांच चरणों में भाजपा ने कुछ बढ़त बनाई। लेकिन तब तक सपा इतनी दूर निकल गई थी कि उसे छूना भी मुश्किल था।
विज्ञापन

ओसा स्थित मंडी परिसर में आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का रुझान तो एक घंटे बाद ही आने लगा था। लेकिन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने पहले चरण की गिनती की रिपोर्ट 9.42 बजे जारी की। इसी में सपा के पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा के विनोद सोनकर को 2409 वोट पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद फिर भाजपा से उनके अधिक मतों का अंतर बढ़ता ही गया। दूसरे चरण में वह विनोद से 1567 वोट ही आगे बढ़ सके। तीसरे चरण में भाजपा से 4200 अधिक वोट पाकर अंतर का आंकड़ा आठ हजार के पार पहुंचा दिया। यहां से फिर सपा की साइकिल रफ्तार पकड़ी और जीत की मंजिल की ओर बढ़ती गई। 22वें चरण में आकर एक बार गति कुछ धीमी हुई। इसमें बढ़ने की जगह सपा के 456 वोट घट गए। इस एक छोटे से झटके बाद फिर साइकिल दौड़ने लगी और 30वें चक्र तक आते-आते पुष्पेंद्र के बढ़त के मतों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। 31वें चरण से विनोद सोनकर ने कुछ तेजी दिखाई। इसके बाद 35वें चरण तक लगातार वोटों का अंतर घटता गया।
विज्ञापन



किस तरह बढ़ा सपा की जीत का अंतर

चरण - सपा - भाजपा - अंतर
पहला - 16467 - 14058 - 2409
दूसरा - 33781 - 29805 - 3976
तीसरा - 51657 - 43669 - 8188
चौथा- 69593 - 57824 - 11769

पांचवां- 88566 - 71867 - 16699 छठवां- 106861- 87032- 19829

सातवां- 126351 - 100519 - 25832

आठवां- 144539 - 116116 - 28423 नौवां- 161100 - 130256 - 30844
10वां- 179089 - 143509 - 35509
11वां- 198398 - 155753 - 42646
12वां- 218103 - 170029 - 48074
13वां- 234964 - 185872 - 49092
14वां- 252784 - 199689 - 53095
15वां- 269884 - 214385 - 55499
16वां- 288516 - 228916 - 59600
17वां- 305660 - 241753 - 63907
18वां- 323558 - 255210 - 68348
19वां- 341969 - 267787 - 74182

20वां- 361063 - 279555 - 81508
21वां- 378533 - 293572 - 84961
22वां- 394853 - 310348- 84505
23वां- 411537 - 323288 - 88249
24वां- 427580 - 337347 - 90233

25वां- 444964 - 350918 - 94046
26वां- 459364 - 363351 - 96013

27वां- 472344 - 373184 - 99160
28वां- 485093 - 382248 - 102845

29वां- 495770 - 390795 - 104975
30वां- 501900 - 396674- 105226
31वां- 504565 - 399763 - 104802
32वां- 507320 - 403099 - 104221
33वां- 508490 - 404515 - 103975
34वां- 508603 - 404867 - 103736
35वां- 508653 - 405049 - 103604
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें