Protest against Samaspur Lekhpal on Tehsil
- फोटो : KAUSHAMBI
समसपुर लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील क्षेत्र के समसपुर और कृष्ण डोली गांव में खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। यह सब गांव के लेखपाल की मिलीभगत के चलते हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को तहसील आए कृष्णा डोली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों में से फूलसिंह यादव, राजू यादव, शैलेंद्र यादव, अखिलेश कुमार, अशर्फी लाल, कमलेश कुमार , राम लखन, धीरेंद्र कुमार, चंदन और बुधराम ने बताया कि गांव में खाली पड़ी भूमि खेल के मैदान और चारागाह में दर्ज है। आरोप लगाया कि गांव में तैनात लेखपाल पैसे जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल की इस हरकत के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। बीते दिनों जमीन के विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। लेखपाल के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीणों ने एसडीएम ज्योति मौर्य को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जांच के बाद आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।