फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर ने हड़प लिए महिला के डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर ने हड़प लिए महिला के डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे की महिला हुई ठगी का शिकार, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। स्थानीय कस्बे में रहने वाली एक महिला से प्रापर्टी डीलर ने जमीन बेचने के नाम पर बतौर बयाना डेढ़ लाख रुपये ले लिए। बाद में जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। आरोप है कि अब रकम मांगने पर जानलेवा धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के चकनगर मोहल्ले की आशा देवी पत्नी रामआसरे ने बताया कि घना का पूरा में रहने वाले एक प्रापर्टी डीलर से उसने जमीन का सौदा किया था। दो लाख रुपये में बात तय हुई थी। पीड़िता की मानें तो प्रापर्टी डीलर ने बयाने के तौर पर उससे डेढ़ लाख रुपये ले लिए थे। शेष रकम रजिस्ट्री के वक्त देने की बात थी। बताया कि बाद में आरोपी ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। अब रुपये मांगने पर वह जान से मार डालने की धमकी देता है। दो बार घर पर चढ़कर अपशब्द कह चुका है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें