जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, विकासभवन, न्यायालय समेत सभी सरकारी, गैरसरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। वहीं लोगों ने वीर सपूतों को नमन किया। स्कूलों से सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने आठ बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहाकि वीर सपूतों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल भी बांटी। क्रासकंट्री रेस के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन में सीडीओ डॉ. डीके सिंह, न्यायालय परिसर में जिला जज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइंस में एसपी वीके मिश्र, जिला कारागार में जेल अधीक्षक एचआर दोहरे, वन विभाग के कार्यालय में डीएफओ आरडी पांडेय, मंझनपुर, सिराथू, चायल तहसील, थानों, जिला पंचायत, नगर पंचायत कार्यालयों, बैंकों आदि में भी ध्वजारोहण किया गया। वहीं प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और निजी स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। हाथ में तिरंगा झंडा लेकर छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत गाते हुए गांव-गांव में भ्रमण किया।
स्कूलों में नाटक और गीत आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दुर्गादेवी इंका ओसा, एएसबी समदा, डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल करारी, मदर इंडिया जूनियर हाई स्कूल करारी, करारी इंटरकालेज, रियाज इंटर कालेज उखैया खास करारी, मो. एमएस कॉन्वेंट स्कूल चमरूपुर, देशबंधु इंका बैसकांटी, वाणी सनराइज स्कूल भरवारी, कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल भरवारी, हुबलाल इंटरमीडिएट कालेज भरवारी, सरस्वती बाल मंदिर भरवारी, महादेव प्रसाद मौर्य इंटर कालेज सेलरहा पश्चिम, राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी, नगर पंचायत भरवारी कार्यालय, हलधर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, एनडी ग्रुप एंड कालेज, धर्मा देवी इंटर कालेज केन कनवार आदि में ध्वजारोहण किया गया।
दोआबा विकास एवं उत्थान समिति करारी में वारिश अली, ग्राम सभा दानपुर पंचायत भवन में ग्राम प्रधान अनिल यादव, सरस्वती ज्ञान मंदिर करारी में प्रचार्य ज्ञान सिंह यादव, साधन सहकारी समिति अशोक नगर करारी में सचिव राज नारायन मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह राजनीतिक दलों के मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष तलत अजीम, सपा कार्यालय में अशोक कुमार यादव, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश पासी, बसपा कार्यालय में हरिलाल बौद्ध ने भी ध्वजारोहण किया। वही सिराथू में एसडीएम विवेक चतुरर्वेदी, कार्यालय में सीओ जर्नादन तिवारी, नगर पंचायत सिराथू में चेयरमैन राजेंद्र यादव, नगर पंचायत अजुहा में चेयरपर्सन शांति कुशवाहा, ग्राम विकास खंड सिराथू कार्यालय में ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सोनकर, ग्राम पंचायत शहजादपुर में प्रधान कौशल्या देवी, सैनी में संतोष पटेल, बख्तियारा में प्रधान मीना देवी ने झंडारोहण किया। बीके कॉनवेंट स्कूल सिराथू में प्रबंधक मो कादिर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूके इंटर कालेज सिराथू में प्रबंधक उमेश केशरवानी, एसएवी इंका सैनी में प्रधानाचार्य राम बदन भार्गव, गुरुकुल वैदक संस्कृत महाविद्यालय सैनी में प्राचार्य डॉ अशर्फीलाल शास्त्री ने ध्वज फहराया। महर्षि विद्या मंदिर सिराथू एवं सरस्वती शिशु मंदिर सिराथू में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।