फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : अज्ञात वाहन की टक्कर से निजी क्लिनिक संचालक की मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

Fri, 06 Sep 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी आमता प्रसाद उर्फ अनिल पटेल (25) पुत्र भोला प्रसाद कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में एक निजी क्लीनिक का संचालन करता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की देर रात वह क्लीनिक से घर जा रहा था। इसी दौरान मीरापुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
अनिल पटेल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी आमता प्रसाद उर्फ अनिल पटेल (25) पुत्र भोला प्रसाद कड़ाधाम थाना क्षेत्र के देवीगंज कस्बे में एक निजी क्लीनिक का संचालन करता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की देर रात वह क्लीनिक से घर जा रहा था। इसी दौरान मीरापुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में अनिल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने युवक को सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो जाने से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टक्कर मारने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें