राम दास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे। बुधवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणो ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई।
भेड़िया समझकर सियार को पीट कर हत्या करना ग्रामीणों को मंहगा पड़ गया। वन विभाग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलवरों की तलाश में जुट गई है।क्षेत्र के नेवारी गांव के ससुर खदेरी नदी के पास मंगलवार को शिवकरन के तीन साल के बेटे प्रियांश व रामदास के ऊपर एक जानवर ने हमला कर दिया था। इसके अलावा मंझनपुर कोतवाली के खोजवापुर गांव के शिव बाबू (22) पुत्र गंगा दीन के ऊपर भी जानवर ने हमला किया।
विज्ञापन
राम दास व शिवकरन का कहना है कि हमलावर जानवर भेड़िया है। तीन-तीन लोगों को ऊपर हुए हमले से ग्रामीण काफी दहशत में थे। बुधवार की देर शाम फिर एक जानवर दिखाई दिया। ग्रामीणो ने घेर कर उसे लाठी डंडे से पीट कर मार डाला। इस बात की जानकारी वन विभाग को हुई। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सियार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन दरोगा सुलवंत मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सियार को मारने वाले ग्रामीणो की खोज में जुट गई है।