फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : शादी कराने गए पुरोहित की रहस्यम हालत में मौत, सड़क किनारे मिले थे अचेत

Thu, 25 May 2023 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

शादी कराने गए एक पुरोहित बृहस्पतिवार की सुबह दरियापुर गांव के पास रोड के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने पुरोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी कराने गए एक पुरोहित बृहस्पतिवार की सुबह दरियापुर गांव के पास रोड के किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने पुरोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुरोहित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के बिसारा गांव के अयोध्या प्रसाद तिवारी (42) पुत्र चंद्र नारायण तिवारी खेती किसानी के साथ पुरोहित का काम करते हैं। बुधवार की शाम गांव के लाल चंद्र पाल के बेटे की शादी कराने कौशाम्बी कोतवाली के गोपसहसा गांव गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह गुवारा दरियापुर के बीच सड़क के किनारे रोड पर वह बेहोश पड़े थे।

उधर से गुजर रहे राहगीर ने अयोध्या को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अयोध्या की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते हुए अस्पताल पहुंचे। अयोध्या के चार बेटियां प्राची, मन्ना, पवित्रा व गुनगुन व पत्नी रेखा हैं। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें