मनौरी रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे के बाद मौजूद लोग। संवाद
पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मंदिर जा रहे एक पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गोहमलवापर गांव निवासी 70 वर्षीय राजकुमार त्रिपाठी मनौरी बाजार स्थित रेलवे लाइन किनारे एक मंदिर में पूजा-अर्चना कराते थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह वह पैदल मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।