फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पहल: विद्यार्थियों का डर दूर करने को होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों के भीतर घुसे खौफ को दूर करने के साथ ही तैयारियों का आकलन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई पहल की है। इसके तहत हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का फरमान जारी किया गया है। डीआईओएस ने इसके लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों को पांच जनवरी के भीतर परीक्षाएं सम्पादित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आमतौर पर बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में खौफ रहता है। खासतौर से पहली बार परीक्षा देने वाले हाईस्कूल के छात्रों में कुछ ज्यादा ही डर देखने को मिलता है। कई मर्तबा खौफ हावी होने से छात्रों को जो कुछ आता है उसे भी वह परीक्षा के दौरान लिखना भूल जाते हैं। इसे दूर करते हुए परीक्षा के लिए छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करने की योजना बनाई गई है। परिषद ने इस मर्तबा बोर्ड की तर्ज पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने का फरमान जारी किया है। इसकी शुरुआत 20 दिसंबर से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने  जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त वित्त विहीन, मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया है।

कक्षा दस और बारह की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में पांच जनवरी तक करा दी जाएंगी। साथ ही परीक्षा के मूल्यांकन से छात्रों को अवगत कराया जाएगा। ताकि, उनके मन से डर दूर हो सके। साथ ही बोर्ड परीक्षा के लिए वह और बेहतर तैयारी कर सकें। इसके अलावा प्री-बोर्ड परीक्षा में कमजोर बच्चों के फेल होने पर उनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। साथ ही बच्चों को नए-नए स्लेबस के पेपर के आधार का पता भी लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें