Power supply at three sub stations stalled due to cable fault
सिराथू। मंगलवार की भोर ओवरलोड के चलते विद्युत सब स्टेशन से आने वाली 33 हजार की केबल में बड़ा फॉल्ट आ गया। नतीजतन सिराथू क्षेत्र के तीन विद्युत सब स्टेशनों की सप्लाई एकाएक ठप हो गई। हैरानी की बात ये रही कि देर शाम तक विभागीय अधिकारी इस समस्या के प्रति अनजान बने रहे।
विद्युत विभाग की लापरवाही का खामिजाया आए दिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को केबिल फॉल्ट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। नियमत: विभाग को प्रत्येक उपकेंद्र के लिए स्वतंत्र रूप से 33 हजार की लाइन सिराथू उपकेंद्र से बनाना चाहिए। सिराथू में विभाग के जिम्मेदारों ने मनमानी दिखाते हुए तीनों सब स्टेशनों का अलग पाथ न बनाकर सैनी सब स्टेशन पर सारा लोड डाल दिया।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि रेलवे लाइन पार होने के बाद सैनी सब स्टेशन जाने वाली 33 हजार की केबल को बीच से ही काटकर उसमें अजुहा के दोनों सब स्टेशनों को जोड़ दिया गया है। 33 हजार की केबल पर 99 हजार का लोड पड़ने से आए दिन फॉल्ट की शिकायत पैदा हो गई है। विभाग अपनी खामी छिपाने के लिए हर बार फाल्ट ठीक कर देता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शायद ही ऐसा कोई महीना हो, जब केबल फॉल्ट की समस्या न खड़ी हो। मंगलवार की भोर एक बार फिर केबल में खराबी आ गई। जिससे सैनी के साथ अजुहा के दोनों उपकेंद्रो की सप्लाई ठप हो गई। अधिशाषी अभियंता अंकित कुमार का कहना है कि अभी वह मीटिंग से फुरसत हुए हैं। देखते हैं कि फॉल्ट ठीक होने की क्या स्थिति है।
किसान बिल के विरोध में की पंचायत
सिराथू। सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने मंगलवार को नए कृषि कानून के खिलाफ कस्बे में किसान पंचायत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया कानून किसान ही नहीं आम जनता के बर्बादी का पैगाम है। पंचायत में ज्ञान सिंह, पवन कुमार, चंदन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।