फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के बजहा गांव के समीप बृहस्पतिवार की भोर में ट्रक की टक्कर से आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक किसान की मौत हो गई। जबकि साथ रहा दूसरा किसान घायल हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। घायल को इलाज के पीएचसी मूरतगंज में भर्ती करा दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर निवासी किसान बुधवार रात ट्रैक्टर ट्राली पर आलू लादकर प्रयागराज की मुंडेरा मंडी जा रहे थे। ट्रैक्टर पर किसान सुमेर सिंह का बेटा संतोष कुमार (20) और हरिश्चंद्र का बेटा श्रवण कुमार (32) भी सवार थे।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बजहा गांव के समीप जीटी रोड पर पहुंचते ही घने कोहरे में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर सवार दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, दोनों वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए। हादसा देख एकत्र हुए लोंगों ने सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी मूरतगंज ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने देखते ही हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घायल श्रवण को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। मौत की मनहूस खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल
कौशाम्बी कोतवाली के ककरिइया गांव के दिनेश बृहस्पतिवार की सुबह अपने दोस्त मिथलेश निवासी कोरांव व अजय कुमार निवासी रानीपुर हटवा थाना महेवाघाट के साथ किसी काम से बाइक से भरवारी गए थे। वापस आते समय करारी कोतवाली के पास किसी चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग दूर छिटककर गिर गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची करारी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें