फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो साल पुराने मौत के मामले में रविवार को पूर्णिमा हॉस्पिटल सील

Mon, 08 Jun 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पूर्णिमा हॉस्पिटल को सील करते सदर एसडीएम आकाश सिंह व साथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: विभ
विज्ञापन
करीब दो वर्ष पुराने चर्चित शालू सिंह मृत्यु प्रकरण में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंझनपुर स्थित पूर्णिमा हॉस्पिटल को सील कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अस्पताल पहुंचकर रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की। टीम के पहुंचते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

23 अगस्त 2023 को इलाज के दौरान शालू सिंह की मौत हुई थी। मामले में परिजनों ने उपचार में लापरवाही और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। हाल में पीड़ित पक्ष की ओर से दोबारा शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने मामले की दोबारा जांच कराने का फैसला लिया। इसके तहत एसडीएम सदर आकाश सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम ने अस्पताल में छापेमारी की।
जांच के दौरान मरीजों से जुड़े रिकॉर्ड, अस्पताल संचालन संबंधी अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण कागजात अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हलचल देखी गई। प्रशासन अब उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम की तरफ से अस्पताल की जांच की गई है। आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. पीएन यादव, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें