फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमांडो की सुरक्षा में होगा मतदेय स्थल

Thu, 05 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 विधान सभा चुनाव 2017 की अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई। अधिसूचना लगते ही प्रशासन चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी तेज कर दी है। मतदेय स्थलों पर कमांडो के साथ पैरामिलिट्री तैनात की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग को मांग पत्र भेज दिया है। मतदेय स्थल पर कमांडो के साथ पैरामिलिट्री की निगहबानी रहेगी।
विज्ञापन


    फरवरी में होने जा रहे विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन ने तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। कौशाम्बी की तीन सीटों पर चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।

सलाखों के पीछे होंगे उपद्रवी
विधान सभा चुनाव 2017 को बिगुल बुधवार को बज गया। चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराए जाने की अधिसूचना जारी की। विस चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस महकमा उपद्रवियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले अराजकता फैलाने वालों को पाबंद करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


किस विधान सभा में कितने हैं मतदान केन्द्र और बूथ
तहसील          बूथ           मतदान केन्द्र
मंझनपुर          406            288
चायल           379             219
सिराथू           362             225
शहर पश्चिमी     89               44

बाहर से कितनी आएगी फोर्स
उपनिरीक्षक        256
हेडकांस्टेबल      266
कांस्टेबल         2078
सीपीएमएफ       48 कंपनी
होमगार्ड           3126
पीएसी            20 कंपनी

विधान सभा चुनाव की तैयारी को अमली जामा पहनाया जा रहा है। मतदेय स्थल और बूथों की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। सभी थानेदारों को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। आयोग के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

आशुतोष मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें