फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू के जहर से बचाने को उतरेगी पुलिस टीम

Sat, 18 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोआबा में धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने वाले 66 हजार लोगों में जहर फैल रहा है। इससे उनमें हार्ट अटैक, फेफड़ों, मूत्राशय में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसका खुलासा टोबैको फ्री डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट में दर्ज आंकड़ों से हुआ तो एसपी दंग रह गए। ऐसे में वह महकमे के लोगों के साथ-साथ जिले में तंबाकू और धूम्रपान के लती लोगों शरीर में घुल रहे इस नशे से बचाने के लिए टीम बनाकर मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन


दोआबा में धूम्रपान करने वालों की संख्या एक लाख 32 हजार है। इनमें 66 हजार लोगों पर असमय जीवन खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा तंबाकू सेवन करने से मुंह, आंत के कैंसर से हजारों की संख्या में लोग जूझ रहे हैं। यह हाल ही में टोबैको फ्री डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट पर आए आंकड़े बता रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र को हुई तो वह दंग रह गए। क्राइम कंट्रोल के साथ-साथ उन्होंने धूम्रपान और तंबाकू कंट्रोल की जिम्मेदारी उठा लिया है।

इसके लिए पुलिस के पांच जवानों की टीम तैयार कराकर उनके द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होते ही पुलिस के यह लोगों को तंबाकू छोड़ने और सेवन से होने वाले नुकसान के बावत विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूकता लाने का काम करेंगे। इसके अलावा जिले भर के थानों और चौकियों में तंबाकू छोड़ने और रोगमुक्त रहने को लेकर प्रचार-प्रचार सामग्रियों को लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें