तंत्र-मंत्र की आड़ में लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाले तांत्रिक बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाबा ने अपनी दुकान कौशाम्बी कोतवाली के ठीक सामने सजा रखी थी। मामला एसपी अभिनंदन की जानकारी मेें पहुंचने के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इसे लेकर जिले के तथाकथित तांत्रिकों में खलबली मच गई है।
कौशाम्बी थाने के ठीक सामने मोहम्मद हसन ने काफी दिनों से तंत्र-मंत्र की दुकान सजा रखी थी। परेशान लोगों को वह अपनी कथित तंत्र साधना के जरिए मुसीबतों से छुटकारा दिलाने का लालच देता था। इसके एवज में लोगों से मनमाना पैसा लेता था। इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस से की। पुलिस भी बाबा के प्रभाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।
पिछले दिनों चायल इलाके में ऐसे ही एक बाबा के चक्कर में पिता और पुत्र की जघन्य हत्या कबलि के बाद स्थानीय लोगों ने बाबा के खिलाफ एसपी अभिनंदन से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को कथित बाबा हसन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।