फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क चौड़ीकरण में फटी पाइपलाइन, जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
सिराथू कस्बे में सैनी मार्ग पर की गई सड़क की खोदाई। संवाद
विज्ञापन
कस्बे में सैनी रोड के चौड़ीकरण के दौरान सोमवार को जेसीबी से खोदाई करते समय पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आसपास के दर्जनों घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया कि सिराथू-लेहदरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसी दौरान सड़क किनारे खोदाई करते समय पाइपलाइन फट गई। इसके चलते रामबाबू, ज्ञान सिंह, शीतला प्रसाद समेत कई लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर लोगों ने ठेकेदार से शिकायत की। ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कर जल्द जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें