सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा का मजरा भैरोपुर गांव निवासी पिकअप चालक की फूलपुर-वाराणसी हाईवे पर थरवई थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी शुभम पाल उर्फ झगडू (23) पिकअप चालक था। परिजनों के अनुसार, शुभम बृहस्पतिवार की रात पिकअप में तरबूज लादकर बनारस की ओर जा रहा था। पिकअप चालक शुभम जैसे ही फूलपुर बनारस हाईवे के थरवई थाना क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी रात लगभग एक बजे सामने खड़े वाहन में पीछे से भिड़ गया।
हादसे में शुभम पाल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर आई पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर घरवालों को मिली तो मां सीता देवी व छोटा भाई सुमित कुमार का रो रोकर बुरा हाल हो गया।