फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आठ साल तक शारीरिक शोषण, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र की 27 वर्षीय युवती ने चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र निवासी युवक पर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी अपने वादे से मुकर गया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। विरोध करने पर धमकी दी गई। परेशान युवती ने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ महेवाघाट थाने पहुंचकर तहरीर दी।

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें