तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल युवक की स्क्रीनशॉर्ट
- फोटो : KAUSHAMBI
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर गांव के युवक को तमंचे के साथ सोशल मीडिया में फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया। वायरल फोटो देखकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विजय चंद्र नाम के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तमंचे के साथ खींची फोटो वायरल की थी। वायरल फोटो की जानकारी पुलिस को हुई तो मामले की जांच कराई गई। जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति की फोटो वायरल हुई है, वह सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर का चंदा पासी है।
रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तिल्हापुर चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी चंदा पासी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।