फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विदेश यात्रा से लौटे लोग जरूर कराएं कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोविड के नए वैरिएंट बीएफ-7 से जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इसी क्रम में कोविड संक्रमण से बचने की तैयारी लगातार चल रही है। स्वास्थ्य महकमा रोजाना तकरीबन 600 लोगों की कोरोना की जांच कर रहा है। इनमें 400 से अधिक रैपिड एंटीजन टेस्ट व 200 से करीब आरटीपीसीआर के टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि इस वक्त जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं हैं। अब नए वैरिएंट को देखते हुए कोविड मरीजों के लिए 300 बेड आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए महकमा ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग पर जोर दे रहा है। कोरोना के सामान्य लक्षण दिखने पर भी लोगों की कोविड जांच कराई जा रही है। साथ ही जो लोग विदेश यात्रा या दूसरे राज्यों से यात्रा करके लौटे हैं, उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। कहा कि विदेश यात्रा से लौटे लोग जांच जरूर कराएं। बताया कि जिले के सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टेस्ट में अभी तक कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन

जनपद में 300 कोविड बेड की व्यवस्था है। इसमें आईसीयू बेड भी शामिल हैं। 10 लीटर के 116 व 5 लीटर के 119 ऑक्सीजन कंसट्रेटर की व्यवस्था है। बताया कि जनपद में आक्सीजन और बेड की कोई कमी नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जरूरी दवाएं हैं। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जनपद में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में अभी तक 67,860 बच्चों ने, 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 1,09,273 किशोर-किशोरियाें को टीका लग चुका है। वहीं 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 79,1740 व 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग के 2,34,548 और 60 वर्ष से ऊपर 1,41,852 लोगों ने टीका लगवा लिया है। 4,20,239 लोगों को एहतियाती डोज भी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें