फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर यात्री परेशान

Sat, 29 Nov 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को संगम एक्सप्रेस आधे घंटे व चौरीचौरा पौन घंटे देरी से पहुंची। वहीं सिक्किम महानंदा ट्रेन भी पौने घंटे की देरी से भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि लोकमान्य साप्ताहिक ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


शुक्रवार को मेमो ट्रेन 15 मिनट की देरी से आई। वहीं चौरीचौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से भरवारी पहुंची।
प्लेटफॉर्म पर बैठे भरवारी के राम, सौरभ और दिनेश ने बताया कि सिक्किम महानंदा ट्रेन सुबह 10:38 बजे 43 मिनट देरी से पहुंची। वहीं मुंबई लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन दोपहर 3:03 बजे की जगह 4:46 बजे एक घंटे 43 मिनट देरी से स्टेशन पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें