,सराय अकिल स्थित कूरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल एजाज अहमद।संवाद
सरायअकिल। कोतवाली के कूरा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ऑटो व बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। सराय अकिल कोतवाली के पुरखास गांव निवासी सोनू (40) वर्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अपने पिता एजाज अहमद (80) वर्ष को बाइक से बेनीराम कटरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जा रहा था। जैसे ही कूरा गांव के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मेरे हाथ पैर टूट गए व सिर फट गया। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। वहीं, चालक मौके से भाग गया