फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घघर के पास दोस्तों संग की पार्टी, उधार मंगाई सिगरेट फिर लापता हो गया राजीव

विज्ञापन
Party with friends near home, cigarette borrowed, then Rajiv went missing - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पूनम मौर्या के पति राजीव मौर्या के संदिग्ध हालत में लापता होने का राज गहराता जा रहा है। पुलिस की तीन टीमें राजीव की सुरागकशी में जुटी हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का दावा है कि राजीव ने घटना वाले दिन 19 जनवरी की रात घर के पास ही दोस्तों के साथ पार्टी की।
विज्ञापन

इस पार्टी ने शराब और नॉनवेज का दौर चला। इसके बाद उसने पड़ोस की एक दुकान से उधार में सिगरेट खरीदी और फिर लापता हो गया। फिलहाल पुलिस की टीमें राजीव की तलाश में जनपद के अलावा पड़ोसी जिलों में भी खाक छान रही हैं।
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर गांव निवासी राजीव मौर्या वार्ड नंबर छह से निर्वाचित सदस्य पूनम मौर्या के पति हैं। राजीव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी बताए जाते हैं। 19 जनवरी की रात तकरीबन नौ बजे राजीव ने अपनी पत्नी पूनम मौर्या को बताया कि वह जिला अस्पताल जा रहे हैं।
विज्ञापन

उसके बाद से राजीव का कोई पता नहीं चल सका है। इससे पहले जब रात करीब एक बजे पूनम ने फोन पर बात हुई तो राजीव ने बताया कि वह 10 मिनट में पहुंच रहे हैं। लेकिन वह नहीं आए। राजीव के भाई हेमंत ने सैनी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के अगले ही दिन राजीव की स्कॉर्पियो कोखराज कोतवाली के नेशनल हाईवे स्थित प्रयागराज होटल के पास से बरामद हुई।
होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि राजीव खुद एक जनरथ बस में सवार होकर कानपुर की ओर रवाना हुए। मामले में एसओजी सहित तीन टीमें बनाई गई हैं।
पुलिस टीमों ने जिले के अलावा प्रयागराज जोन के सभी जनपदों में राजीव की फोटो भेजकर उसके सकुशल बरामदगी की बात कही है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि घटना के दिन भले ही राजीव अपनी पत्नी से जिला अस्पताल जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन उनकी लोकेशन घर के पास ही मिली है।
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो मालूम चला कि राजीव ने वहां पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस बाबत राजीव के परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
परिवार से मिले डिप्टी सीएम, बोले कुछ नहीं होगा
राजीव मौर्या के लापता होने की जानकारी के बाद शनिवार को कौशाम्बी आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके घर पहुुंचकर परिवार से मुलाकात की। केशव ने कहा कि राजीव की सकुशल वापसी के लिए उन्होंने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है। कहा कि राजीव को कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें