फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से तीन सौ नाम गायब

Mon, 21 Sep 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। नेवादा गांव की जरैनी ग्राम सभा के ही तीन सौ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। इसे लेकर मतदाताओं में गुस्सा है। सोमवार को वोटरों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन


नेवादा ब्लाक की जरैनी ग्राम सभा के मजरा अहलादपुर, भावापुर और मुकुंदपुर गांव में रहने वाले ओमप्रकाश, रामऔतार, राकेश सिंह, करन सिंह, रामलाल, संदीप कुमार आदि ने बताया कि मतदाता सूची बनाने के लिए गांव में लगाए गए बीएलओ ने मनमानी की हद कर दी है।

 उसने तीन सौ मतदाताओं का नाम सूची से गायब कर दिया है। ग्रामीणों की मानें तो जानकारी होने पर इसकी शिकायत अफसरों से की गई तो अनंतिम सूची में सभी लोगों का नाम सूची में आ गया। इसके बाद 10 सितम्बर को प्रकाशित हुई अंतिम सूची से सभी लोगों का नाम फिर से गायब हो गया। इसे लेकर गांव के लोग परेशान हैं। उन्हें चुनाव में मतदान नहीं कर पाने का डर सता रहा है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें