फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लवी पटेल ने कहा : यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त, अधिकारी हो चुके हैं बेलगाम

Sun, 26 Nov 2023 06:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि कौशांबी में कुछ दिनों पहले ट्रिपल मर्डर हुआ। इसके बाद रेप पीड़िता की हत्या हुई। यह सिर्फ कौशांबी ही नहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, बनारस से लेकर यूपी के हर जिले में कानून व्यवस्था की स्थित ध्वस्त है।
विज्ञापन
सपा विधायक पल्लवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिराथू से सपा विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। कौशांबी समेत पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। सरकार का अधिकारियों पर से नियंत्रण समाप्त हो चुका है।

विज्ञापन






विज्ञापन




 

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा विधायक ने कहा कि कौशांबी में कुछ दिनों पहले ट्रिपल मर्डर हुआ। इसके बाद रेप पीड़िता की हत्या हुई। यह सिर्फ कौशांबी ही नहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, बनारस से लेकर यूपी के हर जिले में कानून व्यवस्था की स्थित ध्वस्त है। संविधान दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा खंडित कर दी गई। जिन्होंने समानता का अधिकार दिया उनकी सुरक्षा सरकार नहीं कर पा रही है। सरकार का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। अधिकारियों के मन से सरकार का खौफ मिट गया है। वह बेलगाम हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें