फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रतापगढ़ के 80 केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीद

Sun, 22 Oct 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के धान को खरीदने के लिए इस वर्ष जिले में 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। शासन ने 90,000 मीट्रिकटन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसे पाने के लिए किसानों से अभी से ही रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन



बीते वर्ष 57 केंद्रों पर धान की खरीद हुई थी। किसानों को उत्पाद बेचने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए शासन ने 80 केंद्र खोलने को कहा है। तैयारियों को अंतिम रूप देने को कहा गया है। शासन ने सामान्य धान के लिए 2083 और ग्रेड ए धान के लिए 2103 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है।
खाद्य विभाग के अफसरों का दावा है कि जिले में ग्रेड ए धान नहीं होता है, इसलिए जिले के किसानों का सामान्य धान 2083 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। धान क्रय केंद्रों पर कांटा, बांट और बोरे की व्यवस्था की जा रही है। धान की बिक्री के लिए किसानों को अविलंब रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है। पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा चुके किसानों को मात्रा अपडेट करानी होगी, जबकि नए किसानों को पूरा डाटा भरना होगा।
विज्ञापन


इनसेट
इन स्थानों पर खुले हैं धान क्रय केंद्र
सदर तहसील के मोहनगंज, सरायदेवराय, सरायनाहरराय, संडवा चंडिका, पूरबगांव । पट्टी तहसील के पट्टी बाजार, रेड़ीगारापुर, आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथधाम, मंगरौरा, तारडीह,
महदहा, उतरास, मकरामनभावना, खूझीकला, जगदीशगढ़, नचरौला, गौरामाफी, उदईशाहपुर, दाउदपुर । रानीगंज के शिवगढ़, गौरा । लालगंज के पथरिया, राजापुर, भदारीकला, सराय संसारा, आशापुर, मादामई, ढिंगवस, कौशिल्यापुर, नरई, छेमरसरैया, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर। कुंडा के कुंडा प्रथम, दूसरे,कालाकांकर, बाबागंज, बिहार, नरियावां, सरायछत्ता, गरीबपुर, बारौं, मलावाछजईपुर, हरिहरपुर कुढ़ा, सकरदहा, राजापुर, ऐघाडीह का नाम शामिल है।



वर्जन-
धान की खरीद एक नवंबर से प्रारंभ होगी। किसानों का धान खरीदने के लिए 80 केंद्र खोले जा रहे हैं। धान बेचने के इच्छुक किसान अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा लें।
विज्ञापन


अनिल कुमार, प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें