फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 131 में सिर्फ 10 शिकायतें निपटीं

विज्ञापन
Only 10 complaints were settled in 131 days of resolution - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
समाधान दिवस में 131 में सिर्फ 10 शिकायतें निपटीं
विज्ञापन

डीएम ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए मातहतों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल 131 मामले आए। इनमें सिर्फ दस का ही मौके पर निस्तारण किया जा रहा। जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए मातहतों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पिछले समाधान दिवस में आए प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा भी की। मातहतों को नसीहत देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता में है। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं का निपटारा समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण किया जाना चाहिए। डीएम ने राजस्व विभाग से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर करने का निर्देश दिया। कहा कि भूमि विवाद के छोटे.छोटे मामलों को भी गंभीरता से लिया जाए। क्योंकि ये प्रकरण बाद में बड़ी घटना का कारण बन जाते हैं। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में स्वास्थ्यए दिव्यांगजन कल्याणए कृषिए समाज कल्याण आदि विभागों लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, एसडीएम राजेश श्रीवास्तव, तहसीलदार आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें