इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करते हुए वह उसे दिल्ली, बंगलुरू, खंडवा (मप्र), नागपुर, सोनौरी, प्रतापगढ़ आदि शहरों में घुमाता रहा। इस दौरान उसकी आबरू का सौदा किया जाता रहा। बाद में आरोपी अपने घर सरायअकिल इलाके में ले आया। यहां कुछ दिनों तक रहने के दौरान उसके परिवार वाले भी जुल्म करने लगे। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने 20 अगस्त 2022 को कथा वाचक समेत आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। अब बुधवार को युवती का एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवती का कहना है आरोपी उसके नाम की फेक आईडी बनाकर बदनाम कर रहा है। उसने इंसाफ की गुहार लगाई है। इस बाबत सरायअकिल इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। युवती की तहरीर पर पहले से मुकदमा दर्ज है। उसका अदालत में बयान कराने के लिए कई बार बुलाया जा चुका है। इसके बाद वह बयान देने नहीं आ रही। जिसकी वजह से पुलिस की आगे की कार्रवाई भी नहीं बढ़ पा रही है।