फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67,427 श्रमिकों के खातों में आए एक-एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
67,427 श्रमिकों के खातों में आए एक-एक हजार
विज्ञापन

खाते में पैसा पहुंचने का मैसेज आते ही खिल उठे श्रमिकों के चेहरे
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले के 67 हजार 427 असंगठित एवं निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों के खाते में एक हजार रुपये के हिसाब से भरण पोषण भत्ते के रूप में छह करोड़ 74 लाख 27 हजार की धनराशि भेज दी गई। पैसा पहुंचने का मैसेज आते ही श्रमिकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से श्रमिकों के खातों में धनराशि भेजी। इसका सीधा प्रसारण सोमवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में दिखाया गया। यहां पर सदर विधायक लालबहादुर,डीएम सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा 500 रुपये प्रतिमाह की दर से दो माह की धनराशि श्रमिकों के खातों में भेजी गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शक्ति राय ने बताया कि 3 जनवरी तक जिले में 5 लाख से ज्यादा श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। 31 दिसंबर 2021 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों में 30,976 श्रमिकों (असंगठित क्षेत्र) को तथा करीब 36,451 निर्माण श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक साथ दो माह की धनराशि जारी करके इसकी शुरुआत कर दी है। शेष श्रमिकों के खातों में भी जल्द पैसा पहुंच जाएगा। सरकार दिसंबर से मार्च तक पांच सौ रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दो हजार रुपये दे रही है। दूसरी किस्त भी एक हजार रुपये की आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें