फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एनी डेस्क एप डाउन लोड कराकर खाते से उड़ाए एक लाख

Sat, 25 Feb 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के सैयद सरावां निवासी एक व्यक्ति को साइबर अपराधी ने एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। अपराधी ने एनी डेस्क एप डाउन लोड कराने के बाद खाते से पैसे िनकाले थे। मोबाइल पर बैलेंस कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैयदसरावां निवासी नुरुल हुदा ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 13 दिसंबर 2022 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन करके एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद बातों में उलझा कर उसके खाते से एक लाख पांच सौ रुपये निकाल लिए गए। कुछ देर बाद जब उसके मोबाइल में पैसे निकलने का मैसेज मिला तो उसके होश उड़ गए।

पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ साइबर सेल में की गई। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर स्थानीय चरवा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी मो. शारिक निवासी 3/1 शंभू चटर्जी स्ट्रीट, बडाबाजार कोलकाता के रूप में पहचान की गई।
विज्ञापन

मोबाइल के सीडीआर से पुलिस को पता चला कि उपरोक्त नंबर का लोकेशन ज्यादातर पश्चिम बंगाल व झारखंड प्रांत का है। आरोपी ने काटे गए रुपये को बिहार के काकरवाघ सत्यनारा पटना निवासी सूरज कुमार के खाते में ट्रांसफर किया गया था। मामले में शारिक व सूरज कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें