फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंदगी और जल निकासी की समस्या से जूझ रही हौलीपर की डेढ़ हजार आबादी

Mon, 04 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार हौलीपर में साफ-सफाई और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। वार्ड की करीब डेढ़ हजार आबादी इन समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इसे लेकर जरा सा भी गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

इस वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। घरों से निकलने वाला और बारिश का पूरा पानी मोहल्ले के तालाब में ही जाता है। इस पानी की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण पूरे साल तालाब लबालब रहता है। इसी में मच्छर पनपते हैं जो बीमारियों की वजह बन रहे हैं। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। स्ट्रीट लाइटें तो बहुत लगीं हैं, लेकिन उनकी देखरेख पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नतीजतन ज्यादातर गलियां शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। ऐसी ही तमाम समस्याओं से वार्ड के निवासी जूझ रहे हैं। समस्याओं को लेकर लोग आवाज भी उठाते हैं, लेकिन जिम्मेदार उसे अनसुना कर देते हैं।



वार्ड की प्रमुख समस्याएं



वार्ड की नई बस्ती में कूड़े से पटी नालियां जलभराव की बन रही वजह

वार्ड की पुरानी बस्ती में क्षतिग्रस्त नालियों की नहीं कराई जा रही मरम्मत

तालाब के पानी से घिरे उच्च प्राथमिक विद्यालय की दीवारें सीलन से हो रहीं जर्जर

कचरे से भरे कूड़ेदान नहीं कराए जाते खाली, बाहर बिखरी रहती गंदगी

25 फीसदी स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती गलियां

मुख्य सड़क पर ही लगती झाड़ू, अंदर की गलियों में नहीं जाते सफाई कर्मी



आसपास जलभराव और सीलन की वजह से कंपोजिट विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। अब तो बच्चों को भेजने में भी डर लगता है।-विमला देवी



नगर पंचायत ने कूड़ेदान तो रखवा दिए गए हैं, लेकिन कभी उसे खाली नहीं कराया जाता। पूरा कूड़ा कूड़ेदान के आसपास फैला हुआ है।-पंचम लाल



वार्ड में तमाम नालियां ध्वस्त हो गई हैं। उनका गंदा पानी सड़कों पर फैलता है। इससे गंदगी रहती है और आवागमन में दिक्कतें होती है।-तेरसिया



वार्ड में मार्ग प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं है। तमाम स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इसके अलावा कम से कम एक हाईमास्ट की भी जरूरत है।-राजेंद्र निर्मल
विज्ञापन






वार्ड में बच्चों के खेलने या बड़ों के टहलने के लिए एक भी पार्क या खेल का मैदान नहीं है। इसकी बेहद जरूरत है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।-अभिषेक सोनकर



सफाई के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। सफाईकर्मी आते तो हैं, लेकिन मुख्य सड़क से ही निकल जाते हैं। अंदर की गलियों में कभी आते ही नहीं।-मोनी सोनकर



वार्ड के बाजार वाले हिस्से में अतिक्रमण का बोलबाला है। इसकी वजह से आवागमन में दिक्कतें होती हैं। नगर पंचायत ने कभी इसे संज्ञान लिया ही नहीं।-अजय केसरवानी



जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। घरों का गंदा पानी तालाब में ही भरा रहता है। इससे मच्छर पनप रहे हैं। फागिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव भी नहीं होता।-मुनिया
विज्ञापन




वार्ड की समस्याओं से नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्कूल के भवन के नए सिरे से निर्माण की मांग भी की गई है, अभी तक हुआ कुछ नहीं।-रत्नेश सोनकर, सभासद वार्ड नंबर चार हौलीपर



सभी वार्डों की समस्याओं को ध्यान में रखा जा रहा है। वार्ड नंबर चार में भी जो दिक्कतें हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा। कई कार्यों के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद काम कराया जाएगा।-राजेंद्र कुमार यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें