On the orders of SDM, the building walls were demolished
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के तेलैया टीकूर गांव में शुक्रवार को दबंगों ने निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरा दी। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच आरोपी घर से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलन के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।
तेलैया टीकूर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पांडेय पुत्र स्व. गणेश प्रसाद पांडेय किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। धर्मेंद्र के मुताबिक उसका पड़ोसी से भूमि विवाद है। इस मामले की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई।
बृहस्पतिवार को एसडीएम चायल ज्योति मौर्या ने उसे निर्माण कराने की अनुमति दी। इस पर शुक्रवार को वह घर के समीप खाली जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि इस बीच पहुंचे पड़ोसी ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर करीब छह फिट बन चुकी उसकी दीवार को गिरा दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पर यूपी-112 व भरवारी चौकी चौकी पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी योगेश तिवारी ने पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन, वह मौके से भाग चुके थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।