फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से आजिज महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
A woman alive due to illness committed suicide by hanging herself - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के दीया उपरहार गांव में मानसिक रूप से बीमार महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार दोपहर पति घर पहुंचा तो काफी आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खोला गया। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में महिला का शव फांसी से लटका मिला।
विज्ञापन

घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पन्ना का पूरा मजरा दीया उपहरहार गांव निवासी रामराज सिंह किसानी करते हैं। रामराज की पत्नी निर्मला की मानसिक स्थित ठीक नहीं रहती थी। शुक्रवार सुबह रामराज खेतों की तरफ गए थे। दोपहर में वह घर लौटे तो घर अंदर से बंद मिला।
काफी पुकारने व कुंडी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर कमरे में निर्मला का शव फंदे पर लटक रहा था। रामराज की सूचना पर कनैली चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें