फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाब में डूबकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
Old woman dies by drowning in water - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा गांव में शनिवार भोर शौच के लिए निकली वृद्धा का तालाब में उतराता शव मिला। खोजबीन में जुटे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा पर, घरवालों ने इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घरवालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

गोविंदपुर तेवारा गांव निवासी गया प्रसाद की कई साल पहले मौत हो चुकी है। गया प्रसाद की पत्नी मुरली देवी (85) अपने दो बेटों के साथ घर पर रहतीं थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात को मुरली देवी खा-पीकर घर में सो रही थी।
शनिवार की सुबह जब वह चारपाई पर नहीं मिली तो घर के लोग खोजते हुए गांव के तालाब के पास पहुंचे। यहां पर तलाब के किनारे वृद्धा का शव पानी मे पड़ा मिला। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सीओ चायल केजी सिंह स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने लाश को तालाब से बाहर निकलवाया। परिजनों का कहना था कि मुरली अक्सर भोर में तलाब के किनारे शौच को जातीं थी। कयास लगाए गए कि पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गई होगी। गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई। घरवालों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें