खुले में शौच मुक्त कराने के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ने तेजी पकड़ लिया है। गांव-गांव खुले में शौच करने वालों को जागरूक करने के लिए गठित की गई टीम ने ओसा गांव में बैठक किया। इसमें लोगों को समझाने के साथ कार्रवाई के लिए रणनीति तैयार की गई।
ग्राम प्रधान ओसा सुमन देवी की अगुवाई में बुधवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि टीम बनाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। सीएलटीएस टीम के सदस्य अनूप वर्मा ने किए जाने वाले कार्रवाई के विषय में विस्तार से बताया। बैठक में सुरेमन, रमाशंकर वर्मा, सागर लाल मौर्य, शारदा प्रसाद तिवारी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।