फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एक क्लिक पर अब मिलेगी विद्यार्थियों से जुड़ी पूरी जानकारियां

Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। एक क्लिक पर अब परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए स्कूलों में पंजीकृत प्रत्येक छात्र की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। ड्राॅप आउट बच्चों का चयन करते हुए उनका दाखिला कराना होगा। शासन स्तर से इसकी निगरानी होगी।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पहचान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने यूनिक आईडी बनाने का निर्णय लिया है। इसे यू डायस पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। एक क्लिक पर विद्यार्थियों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल सकेगी। इस यूनिक आईडी से छात्र की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी हर जानकारी को ट्रेस किया जा सकेगा। आईडी से विद्यार्थी की शैक्षिक योग्यता, स्कूल आदि का ब्योरा एक क्लिक पर सामने होगा।

खास बात यह कि इसमें मदरसों समेत सभी स्कूल के बच्चों की आईडी होगी। यूनिक आईडी से ही बच्चों तक पहुंचने वाली डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम की स्थिति का भी पता चल सकेगा। यूनिक आईडी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता लाने का भी काम करेगी। स्कूल छोड़ने वाले छात्रों की ट्रैकिंग करने के साथ सरकारी योजनाओं के लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी मिल सकेगी। वहीं बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा का कहना है कि बच्चे ने स्कूल में प्रवेश लिया या नहीं, विभागीय योजना का लाभ मिला अथवा नहीं आदि की निगरानी बेहतर तरीके से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें