फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : कुख्यात पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, विभिन्न थानों में दर्ज हैं 23 मुकदमे

Mon, 25 Dec 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर करारी कोतवाली के तुर्तीपुर निवासी रईश हिसामपुर डेरा के समीप छिपा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बाइक लेकर कहीं जाने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) व करारी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान कुख्यात पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया सोमवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर करारी कोतवाली के तुर्तीपुर निवासी रईश हिसामपुर डेरा के समीप छिपा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बाइक लेकर कहीं जाने वाला है। इस पर एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह व करारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह नेट टीम के साथ हिसामबाद के समीप घेराबंदी की। रईश पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायर करते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भागा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में  रईश के दाहिने पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के खिलाफ पशु तस्करी सहित 23 मुकदमे दर्ज हैं। करारी कोतवाली का वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पिछले दिनों चरवा इलाके में मवेशी चोरी के मामले में बदमाश वांक्षित था। बदमाश की गिरफ्तारी के लिए 25  हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें