फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एनजीटी की टीम ने डाला डेरा, कटैया में की बालू खनन की जांच

Tue, 28 May 2024 06:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कटैया घाट में बालू खनन की जांच करती एनजीटी टीम।
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की तीन सदस्यीय टीम ने जिले में डेरा डाल दिया है। तीन दिवसीय दौरे पर आई टीम ने पहले दिन सोमवार को चायल क्षेत्र के कटैया में संचालित दोनों बालू घाटों का निरीक्षण किया। मंगलवार को टीम पभोषा और महेवाघाट में चल रहे बालू खनन का निरीक्षण कर सकती है। जिले में टीम की मौजूदगी से बालू कारोबारियों में खलबली है।
विज्ञापन

जिले में इस वक्त चार स्थानों पर अधिकृत रूप से यमुना बालू का खनन चल रहा है। इसके अलावा भी कुछ स्थानों पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण को शिकायत मिली कि कारोबारी एनजीटी के नियमों को दरकिनार कर पानी के अंदर से बालू का अवैध खनन करा रहे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनजीटी की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को कौशाम्बी आई। खान अधिकारी अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी की अगुवाई में एनजीटी की टीम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर आई है। टीम ने पहले दिन कटैया यमुना घाट के दोनों खंडों पर चल रहे बालू खनन की जांच की।
विज्ञापन

टीम ने सीमा क्षेत्र में पिलर लगे हैं अथवा नहीं, कांटा की क्या स्थिति है, नदी तल से कितनी गहराई में खनन किया गया है, अब तक कितने क्षेत्रफल में बालू खनन हुआ आदि बिंदुओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान तहसीलदार चायल व खनन निरीक्षक शत्रुघन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें