चरवा कोतवाली के हरदुआ गांव के सोमवार दोपहर पड़ोसियों ने एक महिला के घर पर जमकर उत्पात मचाया। नाली का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने न सिर्फ महिला को पीटा बल्कि उसकी दुधमुंही बच्ची को भी सड़क पर पटक दिया। शोरगुल पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। ।
हरदुआ निवासी ओम नारायण सिंह मजदूर है। सोमवार को उसकी पत्नी घर के बाहर अपनी दुधमुंही बेटी को लेकर बैठी थी। इसी दौरान घर के स्नानगृह में नहाते समय निकला नाली का पानी पड़ोसियों के घर की तरफ पहुंच गया।
इसी बात को लेकर पड़ोसी लाठी डंडा लेकर ओम नारायण के घर पर चढ़ आए और गालीगलौज करने लगे। इस बात का विरोध जब ओम नारायण की पत्नी सविता देवी ने किया तो पड़ोसियों ने उसकी पिटाई की। मारपीट में महिला के कपड़े भी फट गए और गोद मे रही दुधमुंही को दबंगों ने नाले में फेंक दिया।
इससे मां बेटी को गंभीर चोटें आईं है। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।