फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 03:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पड़ोस गांव के एक युवक ने बच्ची को बहला फुसलाकर खंडहर में ले जाकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। बच्ची की चीख पुकार पर ग्रामीणों को आता देख युवक फरार हो गया। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
बच्ची से रेप। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पइंसा इलाके के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। जख्मी हालत में बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

इलाके के एक गांव में पांच साल की बच्ची शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी में रहने वाला 22 वर्षीय युवक आया और बहलाकर बच्ची को गांव के बाहर स्थित खंडहर में उठा ले गया। आरोप है कि युवक ने खंडहर में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की चाीख-पुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ बच्ची को देख मौके पर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों के होश उड़ गए। आननफानन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें