फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : दिनदहाड़े छिनैती कर भाग रहे बदमाश से जमकर लड़ी नीता, बीच सड़क सिखाया सबक

Sat, 04 Feb 2023 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

नौबस्ता गांव की नीता ने यह साबित कर दिया कि नारी अबला नहीं है। बाजार से घर लौटते वक्त नीता से एक व्यक्ति ने छिनैती की तो उसने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों के बीच मारपीट हुई और शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे। इस पर आरोपी मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन
Kaushambi : नीता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता गांव की नीता ने यह साबित कर दिया कि नारी अबला नहीं है। बाजार से घर लौटते वक्त नीता से एक व्यक्ति ने छिनैती की तो उसने मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों के बीच मारपीट हुई और शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे। इस पर आरोपी मौका पाकर भाग निकला। नीता ने आरोपी की एक अंगुली दांत से काट कर अलग कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटी अंगुली कब्जे में लेकर इलाके के अस्पतालों में पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव की नीता देवी पत्नी श्रीचंद्र शुक्रवार शाम म्योहर बाजार गई थी। बाजार से खरीददारी कर नीता घर लौट रही थी, तभी रास्ते में बलराम सिंह के नलकूप के पास एक नकाबपोश युवक लॉकेट छीनने लगा। नीता भिड़ गई। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कमजोर पड़ने पर नीता ने बदमाश के हाथ अंगुली दांत से काट कर अलग कर दिया। बदमाश दर्द से चीख पड़ा।

विज्ञापन

उधर, बीच सड़क महिला के साथ मारपीट होते देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से नीता ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की कटी अंगुली बरामद की है। नीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बदमाश उसके सोने का लॉकेट व चार हजार रुपये नकद लेकर भागा है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह परिहार का कहना है कि नीता ने बदमाश को मुंहतोड़ जवाब दिया है। घटना स्थल से एक कटी हुई अंगुली बरामद हुई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में कटी अंगुली का इलाज कराने वाले बदमाश की पहचान कराई जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

नीता को मलाल, बदमाश को पकड़ नहीं सकी
कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव में रहने वाली नीता गृहिणी है। उसका कहना है कि तमाम प्रयास के बाद वह बदमाश को पकड़ नहीं सकी। मलाल इस बात का है कि अगर बदमाश पकड़ा जाता है तो क्षेत्र में महिलाओं, बच्चियों के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं से निजात मिल सकती थी। नीता के मुताबिक जब जान पर आफत आई तो बदमाश को सबक सिखाने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें