फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर किया हंगामा, लगा जाम

Sat, 04 Feb 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर किया हंगामा, लगा जाम
विज्ञापन

-कोखराज थाना क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा में शुक्रवार की सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी/मूरतगंज। सिहोरी स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार की सुबह टूरिस्ट बस के टोल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इससे टोल प्लाजा के दोनों तरफ हाईवे पर करीब घंटे भर जाम लगा रहा। प्लाजा मैनेजर ने आक्रोशित बस यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे दो टूरिस्ट बस अजमेर से वाराणसी की तरफ़ जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पहुंचने पर टोलकर्मी ने ओवरलोड होने के कारण बसों को रोक लिया। कर्मचारियों ने स्वीकृत भार 16 टन के सापेक्ष एक बस 25 व दूसरी 28 टन होने के कारण 5 प्रतिशत छूट के बाद बचे हुए ओवरलोड भार के टोल की मांग की। इस पर यात्रियों ने ओवरलोड शुल्क देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर यात्री बस से उतरकर टोल प्लाजा पर हंगामा करने लगे। इससे दोनों तरफ वाहनों का आवागमन अवरुद्घ हो गया और स्थिति जाम की बन गई। हंगामे की जानकारी मिलते ही टोल प्लाजा के मैनेजर जेपी चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाकर ओवरलोड का टैक्स लेकर बस रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें