फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पांचवीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवीं की छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पिता के साथ ईंट-भट्ठे पर रहती थी पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली इलाके के एक भट्ठे पर पिता के साथ रह रही पांचवीं की एक छात्रा को अगवा कर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। घर से लापता बेटी की खोजबीन करता हुआ पिता अरहर के खेत में पहुंचा तो आरोपी युवक पकड़ा गया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के पिता की पिटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव का एक परिवार रोजी रोटी के लिए रहीमाबाद चौकी इलाके के एक भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसकी दूसरे नंबर की बेटी पांचवीं की छात्रा है। शुक्रवार को भट्ठे पर पर कार्यक्रम था। इस कारण भट्ठे के मजदूरों के अलावा पड़ोसी के गांव के भी लोग इकट्ठा थे। सुबह करीब नौ बजे भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की छोटी बेटी अचानक गायब हो गई। काफी देर तक बेटी नहीं मिली तो पिता और परिवार के अन्य लोग उसकी खोजबीन में जुट गए। दोपहर बाद खोजते हुए पीड़िता का पिता भट्ठे से थोड़ी ही दूर पर अरहर के खेत में गया तो वहां पर आरोपी उसकी बेटी के साथ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आरोपी को जब बालिका के पिता ने डांटा तो मारपीट की और भाग निकला। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें