फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की उठाई मांग

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली की उठाई मांग
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लोक निर्माण विभाग के आवासीय परिसर में मंगलवार को नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन की बहाली की मांग उठाई गई। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।
जिलाध्यक्ष राम सिंह यादव ने कहा कि कर्मचारी अपने जीवन के महत्वपूर्ण साल जनता की सेवा में लगा देते हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली पेंशन उनके लिए बुढ़ापे की लाठी थी। सरकार ने कर्मचारियों से उनकी बुढ़ापे की लाठी छीन ली है। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है, उसे वापस किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री बेनी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांच साल विधायक और मंत्री रहने के बाद लोग पेंशन के हकदार हो जाते हैं, लेकिन जीवन के 25 से 30 साल तक सरकारी सेवा में बिता देने वाले कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही है। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। बैठक के दौरान 20 साल तक दैनिक वेतन व वर्कचार्ज पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग उठी। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, जंगली प्रसाद, बच्चालाल, अरुण भारतीय, लवलेश सिंह, रामचंद्र यादव, राजेंद्र, राजेश कुमार, जीवनलाल, राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें