फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कच्ची दीवार गिरने से दंपती समेत तीन घायल

Wed, 01 Feb 2023 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची दीवार गिरने से दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली के डलसैया गांव में सोमवार देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। सैनी कोतवाली इलाके के डलसैया मजरा ख्वाजकीमई में सोमवार की रात कच्ची दीवार गिरने से अंदर सो रहा कुनबा दब गया। शोर पर जुटे पड़ोसियों ने मलबे में दबे दंपती समेत तीन लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
डलसैया गांव निवासी दिलीप पटेल (20) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। दिलीप कच्चे मकान में अपनी पत्नी नगीना देवी और सात माह की बेटी शिवानी के साथ रहता है। सोमवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो रहे थे। देर रात कच्चे गारे से बनी दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दिलीप, नगीना व शिवानी नीचे दब गए। दीवार गिरने के दौरान हुई आवाज सुन मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सिर्फ धूल का गुबार दिख रहा था। इस दौरान लोग नजदीक पहुंचे तो मलबे में किसी का हाथ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने मलबा हटाया तो दिपीप, उसकी पत्नी नगीना व बेटी दबे थे। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। सभी को सीएचसी इस्माइलपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया है। हादसे की जानकारी प्रधान ने राजस्व कर्मियों को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें