फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घरेलू कलह से तंग विवाहिता ने की खुदकुशी

Mon, 30 Jan 2023 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से तंग विवाहिता ने की खुदकुशी
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के पतौना गांव में शनिवार की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के हाजीपुर पतौना गांव में शनिवार देररात एक गर्भवती महिला ने पारिवारिक कलह से घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
पतौना निवासी अनिल सरोज ने लगभग चार साल पहले पड़ोस की शांति देवी (22) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से अनिल पत्नी के साथ अलग रहने लगा। साल भर बाद ही बेटा हुआ। इन दिनों शांति फिर से गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि इधर बीच वह घरेलू कलह से परेशान रहती थी। शनिवार की रात भी सास को लेकर पति से उसका विवाद हुआ था। रात में दंपती खाना खाने के बाद सो गए। इसी बीच डेढ़ बजे रात अनिल की नींद खुली तो पत्नी शांति का शव घर के अंदर लटका देख उसकी चीखें निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोने-बिलखने की आवाज सुन पड़ोसी भी मौके पर आ गए। सूचना के बाद रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि घरेलू कलह से विवाहिता ने खुदकुशी किया है। मामले में फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें