फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें

विज्ञापन
Must use helmet and seat belt - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें
विज्ञापन

रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में यातायात नियमों को लेकर किया गया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में सोमवार को यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को लेकर जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों को नाट्य रूपांतरण करके लोगों को नियमों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि एआरटीओ शंकर जी सिंह ने हेलमेट के इस्तेमाल पर कहा कि पुलिस से बचने के लिए हेलमेट पहनना मजबूरी नहीं, बल्कि की खुद की जान की हिफाजत के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने किया। उन्होंने एआरटीओ शंकर जी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नाट्य के जरिए सड़क सुरक्षा नियमों को बताया। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अवश्य बांधनी चाहिए, जिससे यात्रा सुरक्षित रहती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कहा कि वह यातायात नियमों का पालन कराने को लोगों को भी जागरूक करे। इसके बाद प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने भी हेलमेट के महत्व को बताते हुए कहा कि अपने परिजनों को जागरूक करें। जब भी घर से बाहर निकलें तो आप उनको हेलमेट दें और उसके इस्तेमाल पर जोर दें। इस मौके पर यातायात निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी, यातायात उपनिरीक्षक संतलाल सरोज, शमीम रजा, मो. मोख्तार, फरहा दीबा, नेदा उस्मानी, अशनीत तिवारी आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें