फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : कौशाम्बी में प्रधान के पुत्र की हत्या कर कुएं में फेंका शव, दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 09:08 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करारी (कौशाम्बी)

सार

करारी कोतवाली के नेवारी गांव में ग्राम प्रधान के पुत्र की लाश गांव के कुएं में पाई गई। वह सोमवार की शाम को घर से निकला था, लेकिन रात में वापस नहीं आया। परिजन खोजबीन कर रहे थे लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अजय कुमार। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी कोतवाली के नेवारी गांव में प्रधान के बेटे की प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार शाम वह घर से निकला था। मंगलवार सुबह गांव से बाहर सूखे कुएं में उसका रक्तरंजित शव मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर उसके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी समेत दो युवक हिरासत में हैं।

विज्ञापन


नेवारी गांव की ननकी देवी पत्नी विश्वनाथ सरोज ग्राम प्रधान हैं। उनके पांच बेटे व दो बेटियों में तीसरे का नंबर अजय कुमार (20) इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। सोमवार की शाम सात बजे अजय बिना बताए घर से निकला था। रात घर नहीं लौटने पर परिवार ने खोजबीन की शुरू की लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार सुबह बस्ती के बाहर घर से 400 मीटर दूर सूखे कुएं में लोगों को एक शव दिखा। पुलिस ने बाहर निकलवाया तो परिजनों ने उसकी पहचान अजय के रूप में की।

अजय के सिर पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया था। गले व पीठ में खरोंच के निशान थे। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र तिवारी फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने गांव में ही रहने वाले अजय के साथी संदीप व सुधांशु पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस संदीप व अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


युवक की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। मुख्य आरोपी हिरासत में है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। -  बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी

Trending Videos

Kaushambi - फोटो : संवाद।
एक कुएं से कूंचा मोबाइल, दूसरे से खून से सना लोवर बरामद 

फील्ड यूनिट टीम ने जांच के दौरान घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर एक कुएं से मृतक का कूंचा हुआ मोबाइल व दूसरे कुएं से खून से सना लोवर बरामद किया। मृतक के घरवालों का कहना है कि लोवर अजय का नहीं है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कत्ल के दौरान खून लगने पर कातिल ने अपना लोवर कुएं में फेंक दिया।

कहीं और की गई हत्या, घटना स्थल पर नहीं मिला रक्त

अजय की हत्या कहां की गई? इस बात का पुलिस पता लगा रही है। जिस कुएं में अजय की लाश मिली है, वहां जरा भी खून नहीं गिरा। जबकि, सिर पर जिस तरह का गहरा घाव है, उससे लगता है कि घटना स्थल पर काफी खून गिरा होगा। चर्चा है कि अजय की कहीं और मारने के बाद शव कुएं में लाकर फेंका गया है।

घटनस्थल की छानबीन करते एसपी बृजेश श्रीवास्तव। - फोटो : संवाद।
नामजद तहरीर तो दी...रंजिश नहीं बता रहे परिजन

नेवारी गांव की प्रधान ननकी देवी का परिवार खेती-किसानी करता है। गांव में किसी से बैर नहीं है। ननकी के पति ने बेटे के दोस्तों के खिलाफ नामजद तहरीर तो दी लेकिन उनसे रंजिश क्या थी, यह कोई खुलकर नहीं बता रहा। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि जांच में कुछ अहम सुराग मिले हैं।

पुलिस ने पहले आरोपी संदीप के घर दबिश दी तो वह नहीं मिला। सर्विलांस के जरिए उसे ट्रेस किया तो मंगलवार भोर उसकी लोकेशन प्रयागराज जंक्शन के पास मिली। बाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि कुएं में मिला लोवर संदीप का ही है। जानकारी करने पर मालूम हुआ कि संदीप मुंबई में रहता है। कुछ दिन पहले दीपावली पर घर आया था।

चर्चा यह भी है संदीप की एक युवती से गहरी दोस्ती है। अजय भी उस युवती से दोस्ती करना चाह रहा था। इस बात को लेकर अजय की संदीप से कई बार बहस हो चुकी थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि दो से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गम व गुस्से के बीच अंतिम संस्कार

नेवारी ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या के बाद मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव गांव आया। शव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। उनके भीतर आरोपियों को लेकर गुस्सा भी था। शाम को ही गांव से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान फोर्स मौके पर मौजूद रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें