भरवारी नगर क्षेत्र के वॉर्ड सात रामनगर निवासी नगरकर्मी की मां का शव अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी लिखी गाड़ी से संदीपन घाट ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
भरवारी नगर क्षेत्र के वॉर्ड सात रामनगर निवासी नगरकर्मी की मां का शव अंतिम संस्कार के लिए नगर पालिका परिषद की कूड़ा गाड़ी लिखी गाड़ी से संदीपन घाट ले जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक के लड़के ने अपना वीडियो जारी कर स्वयं द्वारा कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से अंतिम संस्कार के लिए संदीपन गंगा घाट जाना स्वीकार कर वायरल वीडियो का खंडन किया।
विज्ञापन
जब इस संबंध में नगर प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर प्रशासन के पास दो शव वाहन हैं। कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से अपनी मां का अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर जाना नगर कर्मी शुभम मिश्रा का स्वयं का निर्णय था, प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी।
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में भरवारी पालिका की कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से शव को लेकर जाया जा रहा था, जिसके संबंध में सूचना प्राप्त नहीं है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के शव वाहन की सेवाएं आम जन मानस के लिए हमेशा उपलब्ध रही हैं। नगर पालिका कर्मी शुभम मिश्रा द्वारा कूड़ा गाड़ी लिखी मिनी पिकअप से संदीपन गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए अपनी मां का शव लेकर जाना उनका स्वयं का निर्णय था। नगर प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है l